राजभाषा हिंदी प्रकल्प
केंद्रीय विद्यालय मिसा कैंट राजभाषा हिंदी को अपने दैनिक कामकाज में पूर्ण रूप से अपनाता है .हम हिंदी को अपने कार्यव्योहार में प्रयोग करने में गर्व करते हैं:-
विद्यालय राजभाषा समिति :-
अध्यक्ष -श्री पी.एल.धीमान ,प्राचार्य
समन्वयक -श्री अनुराग पाण्डेय ,स्नातकोत्तर शिक्षक (हिंदी)
श्रीमती मोनिदीपा बोरा ,प्राथमिक शिक्षक
श्री प्रेमपाल सिंह ,प्राथमिक शिक्षक
श्री धर्मेन्द्र तिवारी ,प्राथमिक शिक्षक
श्री ब्रजेश कुमार सिंह ,प्राथमिक शिक्षक
राजभाषा समिति भारतसरकार के राजभाषा विभाग से मिलने वाले निर्देशों का पूरा पालन करती है .हम राजभाषा के सम्पूर्ण कार्यक्रम का पूरे प्रयत्नों और प्रयासपूर्ण तरीकों से क्रियान्वयन करते हैं.कुछ मुख्या बाते निम्नलिखित हैं :-
१.विद्यालय के प्राचार्य सहित हर कर्मचारी हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान रखता है.
२.विद्यालय के प्राचार्य सहित हर कर्मचारी हिंदी को दैनिक प्रयोग में लता है .
३.विद्यालय के हर कर्मचारी को आकस्मिक अवकाश का आवेदन हिंदी में लिखना आता है .
४.विद्यालय अपने हर आयोजन में चाहे वह सांस्कृतिक हो या सामाजिक, तकनीकी हो या वैज्ञानिक,साहित्यिक हो या प्रकृति सम्बन्धी हिंदी का विधिवत प्रयोग करता है .
५.विद्यालय का कार्यालय हिंदी पत्रों का उत्तर प्राथमिकता के आधार पर हिंदी में देता है .